Breaking

खोजों

Friday 10 July 2020

Lyrics- Nazariya lag jayegi, meri banndi ko koi mat dekho --- नज़रिया लग जायेगी,मेरी बण्डी को कोई मत देखो।

Lyrics 

नज़रिया लग जायेगी,मेरी बण्डी को कोई मत देखो।

 

1- मुखड़ा बन्नी का, चांद का टुकड़ा मुखड़े पे नज़रिया लग जायेगी।

टीके पे नज़रिया लग जायेगी, नथनी पे नज़रिया लग जायेगी।

हरियाली को कोई मत देखो, नज़रिया लग जाएगी।

 

2- अंग बन्नी के लहँगा सोहे, चुनर पे नज़रिया लग जायेगी।

गोटे पे नज़रिया लग जायेगी, लटकन पे नज़रिया लग जायेगी

हरियाली को कोई मत देखो, नज़रिया लग जायेगी।

 

3- हाथ बन्नी के कंगना सोहे, चुड़िया पे नज़रिया लग जायेगी।

मेंहन्दी पे नज़रिया लग जायेगी, मुंदरी पे नज़रिया लग जायेगी।

हरियाली को कोई मत देखो, नज़रिया लग जायेगी।

 

4- पाव बन्नी के बाजे पायलिया, घुंघरू पे नज़रिया लग जायेगी।

महावर पे नज़रिया लग जायेगी, बिछुओं पे नज़रिया लग जायेगी।

हरियाली को कोई मत देखो, नज़रिया लग जायेगी।



Artist:- Hemant Devi and Latika Chauhan

No comments:

Post a Comment

Thank you for visiting HEMAKELOKGEET.COM, I hope you will visit our our you-tube channel also.