Breaking

खोजों

Wednesday 20 January 2021

भजन।अब तो भजन कर भाई रे, तेरी बीती उमरिया।Ab to bhajan kar bhai re| Bhajan by Hemakelokgeet.com



भजन

अब तो भजन कर भाई रे
तेरी बीती उमरिया

1. त्याग बुरी संगत को भाई
कर सत्संग और जग की भलाई 
कर ले सत्कर्म की कमाई रे,तेरी बीती उमरिया।

2. बोल न बोल किसी को तीखे 
क्यों तू किसी को दुश्मन दीखे
वही कर हो जिसमें भलाई रे,तेरी बीती उमरिया।

3. माया ने तुझको बहकाया 
सुंदरता ने दास बनाया
नाव भवर में फसाई रे,तेरी बीती उमरिया।

4. पाप गठरिया सर से पटक दे
लोभ जो थामे हाथ झटक दे
धर्म की पकड़ो कलाई रे,तेरी बीती उमरिया ।

5.सब जग तज भज नाम हरी का
राह पकड़ तू हरी की डगर का
प्रभु की शरण सुखदाई रे,
तेरी बीती उमरिया

अब तो भजन कर भाई रे
तेरी बीती उमरिया


Artist - हेमंत देवी और लतिका चौहान।

3 comments:

  1. please post lriks for anand kar nachat ganapati

    ReplyDelete
  2. If you 카지노사이트 don’t know how much your bankroll can afford, then it’s greatest begin out|to begin} out with small bets and work up from there as you become more comfortable with the video games. Most respected on-line casinos settle for credit card deposits – together with Visa, MasterCard, and American Express. This can also be|can be} among the most secure payment strategies with instant deposits, largely involving no charges.

    ReplyDelete

Thank you for visiting HEMAKELOKGEET.COM, I hope you will visit our our you-tube channel also.